प्रधानमंत्री के असम दौरे के दौरान ‘आप’ ने मंहगाई के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
गुवाहाटी, गुरुवार, 28 अप्रैल 2022। असम की राजनीति में नयी-नयी शामिल हुई आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को महंगाई के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे के दौरान किया गया। पुलिस ने दिसपुर स्थित राज्य सचिवालय, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, धुबरी और तिनसुकिया सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे कई ‘आप’ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। गोलाघाट में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने कीमतों में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
‘आप’ नेता रुमी उल्लाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का राज्य में स्वागत है लेकिन उन्हें लोगों की समस्याओं का भी समाधान करना चाहिए। आवश्यक सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के दौरान कई ‘आप’ कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए और उन्हें चोटें आई हैं। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने, गोवा विधानसभा की सीट जीतने से उत्साहित अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) पूरे देश में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की कोशिश कर रही है और इसी कड़ी में आप ने हाल में असम में संपन्न गुवाहाटी नगर निगम का चुनाव लड़ा और एक वार्ड में जीत दर्ज की।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
