कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा 1 मई को अजमेर जिले में आएगी 

img

  • प्रभारियों ने तैयारियों पर की विस्तृत चर्चा

अजमेर, मंगलवार, 26 अप्रैल 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा के अजमेर जिले में आगमन पर तैयारियों  के लिए आज  सर्किट हाउस में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के की अध्यक्षता में अजमेर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में   राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ आजादी की गौरव यात्रा के प्रभारी राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री मुमताज मसीह एवं राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने  तैयारियों का जायजा लिया एवं विस्तृत चर्चा की। 

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि तिरंगे की आन बान और शान के साथ हमारे सेवादल के कार्यकर्ताओं के कदम गौरव यात्रा में बढ़ रहे हैं और आजादी गौरव यात्रा कदम से कदम मिलाते हुए ध्रुवीकरण और आपसी वैमनस्य फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती हुई आगे बढ़ रही है। राजस्थान स्वेच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री मुमताज मसीह ने बताया कि आज़ादी के नायकों को समर्पित  आज़ादी गौरव यात्रा गांधी आश्रम से शुरू होकर राजघाट तक पहुंचेगी। इस गौरव यात्रा में अनेक सेवादल के साथी लगातार चलकर 1171 किमी लम्बी यात्रा तय करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने बताया कि बापू के आदर्शो, अनेकता में एकता का अनुकरण करते हुए और समाज के सभी वर्गों को अपने में समेटे हुए कांग्रेस सेवा दल की आजादी गौरव यात्रा अजमेर पहुंच रही है। 

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटीके निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा गांव गांव ढाणी ढाणी कांग्रेस की विचारधारा एवं रीति नीति  का प्रसार करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए निकाली जा रही है। आजादी की गौरव यात्रा 1 मई को  रावत माला जवाजा 2 मई को  राजियासर एवं ब्यावर 3 मई को  पीपलाई एवं खरवा 4 मई को  मांगलियावास एवं अर्जुन खालसा 5 मई को अजमेर बाईपास एवं अजमेर शहर. 6 मई को गगवाना 7 मई को किशनगढ़ 8 मई को बांदरसिंदरी होते हुए जयपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। 

गौरव यात्रा में पद यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने एवं गौरव यात्रा को सफल बनाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अजमेर शहर एवं अजमेर देहात के पदाधिकारियों अग्रिम संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत विचार विमर्श किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ महासचिव एवं विधायक राकेश पारीक  सचिव एवं पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व मेयर कमल बाकोलिया हेमंत भाटी महेंद्र सिंह रलावता हरि सिंह गुर्जर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी सेवा दल के अध्यक्ष देशराज मेहरा देहात अध्यक्ष जय शंकर चौधरी प्रदेश सेवा दल की महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष पार्षद द्रौपदी कोली विजय नागोरा  रागिनी चतुर्वेदी मंजू बलाई लक्ष्मी बुंदेल अनीता चौरसिया  विपिन बैंसिल अजय तेन्गोर अंकुर त्यागी कपिल सारस्वत भरत जाटव नितिन जैन अजय गुर्जर हमीद चीता अब्दुल फरहाू अंकित घारू शमसुद्दीन निर्मल बेरवाल दिशांत कनौजिया पुष्पेंद्र ओझा मनोज सोनी  नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक हेमंत जोधा शैलेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement