लाउडस्पीकर के मुद्दे पर केंद्र से बात करेगी उद्धव सरकार, पाटिल बोले- कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
मुंबई, सोमवार, 25 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और अजान के बाद हनुमान चालीसा से उपजा विवाद दिल्ली तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर शिवसेना और भाजपा आमने-सामने नजर आ रही है। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने लाउडस्पीकर मुद्दे को लेकर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसका पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री ही शामिल नहीं हो रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की सर्वदलीय बैठक को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी न्योता भेजा गया था और उनकी पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राज ठाकरे इसमें शामिल नहीं होंगे।
लाउडस्पीकर के मुद्दे पर हुई बैठक के बारे में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार से मिलकर इस मुद्दे के समाधान पर चर्चा करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम केंद्र सरकार से भी इस पर बातचीत करेंगे और क्योंकि ये सुप्रीम कोर्ट का मामला है इसलिए कोर्ट के ऑर्डर का पालन करते हुए किसी को भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। गृह मंत्री दिलीप पाटिल ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। यदि केंद्र लाउडस्पीकरों पर राष्ट्रीय स्तर का नियम बनाता है तो राज्यों में मुद्दे नहीं उठेंगे। यह निर्णय लिया गया कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल केंद्र से मुलाकात करेगा और इस पर चर्चा करेगा।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
