सोनौली में नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद
महराजगंज (उप्र), रविवार, 24 अप्रैल 2022। भारत-नेपाल सीमा पर महराजगंज जिले के सोनौली इलाके से एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार करके उसके पास से 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोनौली थाने के प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि नेपाल निवासी अजय सिंह छेत्री (24) को शनिवार शाम को नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 20 लाख रुपये मूल्य की 20.75 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राय ने कहा कि पुलिस ने नेपाल और भारत में अन्य तस्करों के साथ उसके संबंधों का पता लगाने के लिए नेपाली पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
