अमित शाह दिल्ली को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने में असफल रहे: पवार
मुंबई, रविवार, 24 अप्रैल 2022। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली की सांप्रदायिक दंगों से रक्षा नहीं कर सके। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राकांपा की रैली को संबोधित करते हुए पवार ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘कुछ दिन पहले दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा की वजह से जल रही थी। दिल्ली राज्य को (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल नियंत्रित करते हैं लेकिन वहां की पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है जिसको अमित शाह देखते हैं। शाह शहर को सांप्रदायिक हिंसा से बचाने में असफल रहे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर दिल्ली में कुछ भी होता है तो संदेश पूरी दुनिया में जाता है। विश्व कल्पना करेगा कि दिल्ली में अशांति है। आप सत्ता में हैं लेकिन आप दिल्ली को नहीं संभाल सकते।’’ पवार ने हुगली में हुए दंगों को लेकर कर्नाटक की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की दुकानों और उनके मालिकों का उल्लेख होर्डिंग पर किया गया हैं। साथ ही यह भी लिखा गया है कि लोगों को ऐसी दुकानों से खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह तस्वीर उन राज्यों में आम है जहां पर भाजपा सत्ता में है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
