सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए छह कार्यसमूह गठित
नई दिल्ली, रविवार, 24 अप्रैल 2022। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और बही-खातों को मजबूत करने से जुड़े सुझाव देने के लिए बनाए गए छह कार्यसमूहों से इस साल दिसंबर तक अपनी-अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के शीर्ष अधिकारियों की बैठक ‘मंथन 2022’ में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
गत 22 अप्रैल को हुई इस बैठक में मौजूद रहे एक अधिकारी ने बताया कि ये छह कार्यसमूह पीएसबी की कार्यप्रणाली पर ध्यान देंगे और ग्राहक सेवा, डिजिटलीकरण, मानव संसाधन प्रोत्साहन, कॉरपोरेट शासन और सहयोग को बेहतर बनाने के तरीके सुझाएंगे। बैठक में शामिल हुए वित्तीय सेवाओं के सचिव संजय मल्होत्रा ने हाल में बैंकों से कहा कि वे दीर्घकालिक मुनाफे के लिए रणनीति तैयार करें और ग्राहकों के अनुरूप तौर-तरीके अपनाएं। इस बैंक अधिकारी ने बैठक का ब्योरा देते हुए कहा कि ये कार्यसमूह इस साल के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सभी कार्य-समूह नियमित बैठकें करेंगे और प्रत्येक समूह की प्रगति का पता लगाने के लिए समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
