PM मोदी के दौर से पहले जम्मू में धमाका
श्रीनगर, रविवार, 24 अप्रैल 2022। आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज फिर जम्मू में धमाके की खबर सामने आ रही हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से 12 किमी दूर ललियाना गांव के एक खेत में ब्लास्ट किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बता दें कि पीएम मोदी आज जम्मू के सांबा पंचायती राज दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि जम्मू के बिश्नाह के ललियान गांव में खुली कृषि भूमि में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध विस्फोट की जनाकरी दी है। दूसरी ओर पुलिस को बिजली गिरने या उल्कापिंड का अंदेशा है। पुलिस का कहना है कि इस विस्फोट का आतंकी हमले से कोई वास्ता नहीं है। पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मिरहामा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया। गोलीबारी में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
