कार के पुल से टकराकर पलट जाने से लगी आग, पांच की मौत
राजनांदगांव, शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट जाने से उसमें लगी आग से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मृत्यु हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ठेलकाडीह थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर-गोपालपुर के मध्य एक कार पुल से टकराकर पलट गयी और उसमें आग लग गयी, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बताया कि खैरागढ़ का कोचर परिवार जिसके मुखिया सुभाष चंद्र कोचर (60) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से खैरागढ़ लौट रहे थे। तभी सिंगारपुर गोपालपुर के पास कार पुल से टकराकर पलट गयी और उसमें आग गयी। दुर्घटना में कार सवार सुभाष चंद्र कोचर उनकी पत्नी कांति देवी एवं तीन बच्चे भावना, वृद्धि और पूजा की घटनास्थल पर ही जलकर मृत्यु हो गयी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
