Samsung Galaxy M53 5G लॉन्च, जानें प्राइस
Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन शुक्रवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच के सुपर AMOLED+ डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है और यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे Galaxy M52 5G के सक्सेसर के रूप में लाया गया है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था।
Samsung Galaxy M53 5G के इंडिया में प्राइस और उपलब्धता
- इंडिया में Samsung Galaxy M53 5G की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 23,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। कंपनी के अनुसार, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन को ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से एमेजॉन, सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल चैनलों के जरिए होगी। सैमसंग के अनुसार, सिलेक्टेड गैलेक्सी M-सीरीज यूजर्स भी 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
Samsung Galaxy M53 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट के साथ आने वाला Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड वन UI 4.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी ओ सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन देता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB तक रैम का सपोर्ट है। 'रैम प्लस' फीचर भी इस फोन में मिलता है, जो फोन की ताकत बढ़ाने के लिए बचे हुए स्टोरेज का इस्तेमाल करता है।
- Samsung Galaxy M53 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। साथ में f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 2-2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हैं। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
- फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.2, GPS/ A-GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्शन हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है। डिवाइस का वजन 176 ग्राम है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
