गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
शेयर बाजार ने शुक्रवार को दबाव के साथ दिन की शुरुआत की और जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 379.73 अंकों की गिरावट के साथ 57531.95 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 149.85 अंकों की मंदी के साथ 17,242.75 अंकों पर दस्तक दी। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 54.41 अंक टूटकर 24,819.37 अंक पर और स्मॉलकैप 47.02 अंक गिरकर 29,311.41 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 874.18 अंक की छलांग लगाकर 57911.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 257.80 अंक उछलकर 17392.60 अंक पर बंद हुआ था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
