BLU F91 5G स्मार्टफोन लॉन्च
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी BLU ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। BLU एक अमेरिकन स्मार्टफोन मेकर कंपनी है और BLU F91 इसका पहला 5G स्मार्टफोन है। BLU F91 के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में Dimensity 810 चिपसेट है और 6.8 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इसमें होल पंच डिजाइन दिया गया है। डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज देखने को मिलती है।
BLU F91 price, availabililty
- BLU F91 को अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत $300 (लगभग 22,500 रुपये) है। फ्लैश सेल के दौरान कंपनी इसे $200 (लगभग 15,000 रुपये) में ऑफर कर रही है। फोन को Amazon पर लिस्ट किया गया है।
BLU F91 Specifications
- BLU F91 में 6.8 इंच एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो कि एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्य़ूशन 2460 x 1080 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें होल पंच डिजाइन दिया गया है। कटआउट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
- इसके प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ आता है जो कि 6nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे microSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है जो कि फोन का मेन कैमरा है। यह क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें सेकंडरी लेंस 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। चौथे सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
- BLU F91 की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन Android 11 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है। बॉक्स में चार्जर, यूएसबी केबल, हेंडसेट, ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर और रग्ड केस भी दिया गया है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
