आग लगने से परिवार के सात लोगों की जलकर मौत
लुधियाना, बुधवार, 20 अप्रैल 2022। पंजाब में लुधियाना के ताजपुर रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक झुग्गी को आग लगने से परिवार के सात लोगों की जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मध्यरात्रि के बाद दो बजे एक झुग्गी में आग लगने से उसमें सो रहे परिवार के सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। हादसे में पति-पत्नी और पांच बच्चों की ज़िंदा जलकर मौत हो गयी। मारा गया परिवार बिहार से सम्बंधित बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ समय से लुधियाना में रह रहा था। जांच टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
