OnePlus Nord N20 5G फोन लॉन्च
वनप्लस (OnePlus) ने Nord N20 5G स्मार्टफोन को अमेरिका में अनवील किया है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसे एक्सक्लूसिव तौर पर T-मोबाइल के जरिए बेचा जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। Nord N20 5G में AMOLED स्क्रीन है, जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4,500mAh की बैटरी है। यह फोन, साल 2020 में लॉन्च किए गए Nord N10 5G की जगह लेगा। अगले सप्ताह से इसे खरीदा जा सकेगा।
OnePlus Nord N20 5G के प्राइस और उपलब्धता
- वनप्लस ने ऐलान किया है कि वह T-मोबाइल के जरिए अमेरिका में Nord N20 5G को डेब्यू कर रहा है। कंपनी ने इस हैंडसेट की ग्लोबल उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। फोन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा, जिसकी कीमत 282 डॉलर (लगभग 21,500 रुपये) है। इसकी बिक्री 28 अप्रैल से होगी।
OnePlus Nord N20 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- माना जाता है कि OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन एक रीब्रैंड है Oppo F21 Pro 5G का, जिसे हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन फीचर मिलता है। डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट है और इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 6GB RAM के साथ जोड़ा गया है। यह Android 11 पर चलता है जिसके ऊपर OxygenOS की लेयर है।
- फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर को सपोर्ट करते हैं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। जैसा कि हमने आपको बताया Nord N20 5G में 4500mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- इसके अलावा, OnePlus 10R 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 28 अप्रैल को OnePlus Nord CE 2 Lite के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से ठीक एक हफ्ते पहले कंपनी ने अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल्स का खुलासा किया है। इससे फोन के कैमरे, बैटरी और फास्ट चार्जिंग खूबियों की एक झलक मिलती है। OnePlus 10R 5G में अडेप्टिव फ्रेम रेट के साथ 120Hz का फ्लुइड डिस्प्ले दिया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
