रक्षा मंत्रालय ने पूंजी खरीद बजट का 65 प्रतिशत घरेलू उद्योगों पर खर्च किया
नई दिल्ली, बुधवार, 20 अप्रैल 2022। रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2021-22 में घरेलू उद्योग के लिए पूंजी खरीद बजट का 65.5 प्रतिशत इस्तेमाल किया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी करके कहा कि उसने इस वित्त वर्ष के दौरान पूंजी खरीद बजट के 64 प्रतिशत हिस्से का घरेलू उद्योगों के लिए इस्तेमाल करने का लक्ष्य रखा था। मंत्रालय ने इस लक्ष्य को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना को साकार करने में बड़ा सहयोग दिया है। इसके अलावा, मार्च 2022 की प्रारंभिक व्यय रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2021-22 में रक्षा सेवा बजट का 99.50 प्रतिशत उपयोग किया है।
Similar Post
-
तेलंगाना में धूमधाम से मनाई जा रही है रामनवमी
हैदराबाद, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। तेलंगाना में शुक्रवार को राम ...
-
तमिलनाडु चुनाव: राजग के दो घटक दलों ने उम्मीदवार घोषित किए
चेन्नई, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ...
-
सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का आश्वासन दे सरकार: सपा सांसद
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी के सांसद मो ...
