देवरिया में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत,चार घायल
देवरिया, मंगलवार, 19 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश म़े देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में सोमवार की देर रात बोलेरो ओर बस की भिडंत में 6 लोगों की मौत हो गई तथा इस घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी, रूद्रपुर जिलाजीत सिंह ने बताया कि गौरीबाजार क्षेत्र में पननहा मोड़ के पार सोमवार की देर रात कुशीनगर जिला से एक बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे कि बोलेरो की भिड़ंत सवारी ले जा रही बस से हो गई।इस हादसे में राम प्रकाश,वशिष्ठ, अंकुर पाण्डेय, रामानंद मौर्य, राम समुझ तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई है।उन्होंने बताया की इस.हादसे में चार व्यक्ति घायल है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
