मछली कारखाने में जहरीली गैस लीक, 3 मजदूरों समेत 5 लोगों की मौत
मेंगलुरु, सोमवार, 18 अप्रैल 2022। कर्नाटक के मेंगलुरु में मछली प्रसंस्करण इकाई में दम घुटने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई। मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस हादसे में मारे गए पांचों श्रमिक पश्चिम बंगाल के थे। एन शशि कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना मेंगलुरु विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली प्रसंस्करण इकाई श्री उल्का एलएलपी में रविवार शाम करीब सात बजे हुई। उन्होंने कहा कि श्रमिकों में से एक कचरा संग्रह टैंक के अंदर गिर गया और उसके अंदर बेहोश हो गया।
पुलिस आयुक्त ने कहा, “उसे बचाने के लिए सात अन्य मजदूर टैंक में घुस गए और वे भी बेहोश हो गए। उन्हें ए जे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां कल रात तीन की मौत हो गई। आज सुबह आईसीयू में दो अन्य मजदूरों की मौत हो गई।” पुलिस आयुक्त ने कहा कि मारे गए सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
एन शशि कुमार ने कहा, “हमने प्रबंधक और पर्यवेक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। उत्पादन प्रबंधक रूबी जोसेफ, क्षेत्र प्रबंधक कुबेर गाडे और पर्यवेक्षकों मोहम्मद अनवर और फारुख को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”
Similar Post
-
देश का पहला निजी अंतरिक्ष यान 'विक्रम-1' अपनी कक्षा तक पहुंचने में सफल
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), शनिवार, 18 जुलाई 2026। देश के पहले नि ...
-
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष एसआईआर शिविर आयोजित होगा: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। पंजाब के सभी मतदान केंद्रों प ...
-
एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव 27 जुलाई को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपनी ...
