लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार
दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने सोमवार को गिरावट के साथ दिन की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स जहां 1000.35 अंकों की गिरावट के साथ 57338.58 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 292.2 अंकों की मंदी के साथ 17,183.45 अंकों पर दस्तक दी। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 169.62 अंक गिरकर 24,815.63 अंक पर और स्मॉलकैप 88.99 अंकों की गिरावट के साथ 29,432.61 अंक पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते हफ्ते बुधवार को 237.44 अंक उतरकर 58,338.93 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.65 अंक फिसलकर 17475.65 अंक पर बंद हुआ था। उक्त दिन के बाद से शेयर बाजार आज खुला है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
