असम में तूफान के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई
गुवाहाटी, रविवार, 17 अप्रैल 2022। असम में तूफान के कारण छह और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। एक आधिकारिक बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई है। राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को ‘बोर्डोइसिला’ कहा जाता है। बुलेटिन के अनुसार बिजली गिरने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से शनिवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया कि तूफान के कारण आठ और लोगों की मौत हुई जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुक्रवार को तिनसुकिया जिले में तीन, बक्सा में दो और डिब्रूगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार से जारी तूफान के कारण 12 हजार से अधिक मकानों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
