प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
प्रयागराज, शनिवार, 16 अप्रैल 2022। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगापार नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित खागलपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (गंगापार) अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, शुक्रवार रात नवाबगंज थानाक्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 42 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय प्रीति और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंच गया है और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रहे हैं।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
