आगरा में मृत पूर्व प्रधान के परिजनों की मदद करे सरकार : मायावती
आगरा, शनिवार, 16 अप्रैल 2022। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने ताजनगरी आगरा में आंधी के कारण मंच गिरने से एक पूर्व प्रधान की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुये सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। सुश्री मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया ''आगरा की भीम नगरी में कल रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंधी के कारण केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में लाइटिंग स्टैण्ड मंच पर ही गिर जाने से पूर्व प्रधान के मौत हो गई जो अति-दुःखद। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार इनकी तुरन्त समुचित अर्थिक मदद करे।
गौरतलब है कि थाना सदर के अंतर्गत नगला पदमा में सजी भीम नगरी में शुक्रवार देर रात एक मंच के गिरने से पूर्व प्रधान की मौत हो गयी थी जबकि कई घायल हो गये थे। जिस समय मंच गिरा उस समय केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भाषण चल रहा था। घायलों में पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश, आयोजन कमेटी के महामंत्री धर्मेंद्र सोनी, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार प्रिंस पास में खड़े राजू समेत कई लोग शामिल हैं। अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में होने वाला यह एक बड़ा महोत्सव है, जिसमें लाखों दर्शक पहुंचते हैं। महोत्सव के दौरान रात में अचानक तेज आंधी आई। इससे मंच पर लगा लाइट स्टैंड गिर गया। लाइट स्टैंड के गिरने से मंच पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी अफरा-तफरी में मंच भी गिर गया। मंच के गिरने से नगला पदमा के राजू की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
