पिछले तीन वर्षों में प्लास्टिक के इस्तेमाल के लिए 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया : एसडीएमसी
नई दिल्ली, शनिवार, 16 अप्रैल 2022। दक्षिण नगर निगम के प्राधिकारियों ने पिछले तीन सालों में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उपयोग के लिए करीब 50 लाख रुपये के जुर्माने लगाए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने एक बयान में कहा कि उसने अपने ‘प्लास्टिक मुक्त शहर’ अभियान को सफल बनाने के लिए कई उपाय किए हैं। इसमें कहा गया है कि एसडीएमसी ने पिछले तीन वर्षों में 2,120 चालान जारी किए हैं, जबकि उसने एक बार इस्तेमाल होने योग्य प्लास्टिक के उपयोग के लिए तकरीबन 50 लाख रुपये के जुर्माने लगाए हैं।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
