पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 10वें दिन स्थिर

img

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 10 दिनों में कोई परिवर्तन नहीं किया है, जिसके कारण शनिवार को भी इंधन की कीमतें स्थिर रहीं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 और 99.83 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच लंदन ब्रेंट क्रूड आज 111.70 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.54 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 24 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार लगातार 10वां दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement