कालीघाट मंदिर के समीप स्काईवॉक के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये खर्च करेंगे : ममता
कोलकाता, शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार यहां कालीघाट मंदिर के समीप एक स्काईवॉक के निर्माण पर 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी और उन्होंने इलाके में फेरी वालों को आश्वस्त किया कि उन्हें हटाया नहीं जाएगा बल्कि अभी के लिए दूसरा स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ वक्त के लिए फेरी वालों को हाजरा पार्क ले जाया जाएगा और निर्माण कार्य पूरा होने पर कालीघाट मंदिर वापस लाया जाएगा। बनर्जी ने हर साल की तरह बंगाली नववर्ष की पूर्व संध्या पर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
