16 बच्चों का बाप लाया पोती की उम्र की बीवी
इस शख्स की उम्र 92 साल है, इसके 16 बच्चे हैं और अब तक इसने 58 साल की शादीशुदा जिंदगी गुजार ली है। उम्र की इस प़डाव पर जब इंसान को संन्यास आश्रम में जिंदगी बसर करनी चाहिए तो वह चला है निकाह करने, वो भी अपनी पोती की उम्र की ल़डकी से। जिसकी उम्र महज 22 साल है। वैसे तो आपने आज तक ऎसे कई किस्से सुने होंगे जिसमें दुल्हे की उम्र, दुल्हन से दो गुनी या तीन गुनी होगी लेकिन ऎसी घटना आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी जैसे इस जो़डे की कहानी है। जी हां! यह सच है। फ्यूचर ऑफ दुबई की खबर के मुताबिक इराक में रहने वाले 92 साल के मुसली मोहम्मद अल मुजामी ने 22 साल की एक नौजवान ल़डकी से शादी रचाई। आपको बता दें कि ये शादी बगदाद के नजदीक गुब्बन नाम के गांव में हुई और इस शादी में चार घंटों तक गाना-बजाना और नाचना चलता रहा। मुसली पेशे से एक अमीर किसान हैं और उनकी पहली पत्नी का देहांत तीन साल पहले ही हो गया था।
मुसली अपनी पहली पत्नी के साथ 58 साल बिता चुके थे। मुसली को पहली पत्नी से उन्हें 16 बच्चे हुए। मुसली ने जब 22 साल की ल़डकी से 92 साल की उम्र में ब्याह रचाया तो उनके मुताबिक वो एक बार फिर से जवान हो गए। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि मुसली ने अपनी शादी अपने दो पोतों के साथ ही की। उनके दो पोते जिनकी उम्र 16 और 17 साल है, उन्होंने अपने दादा मुसली के साथ ही एक ही मंडप में शादी की। आस-पास के सभी लोगों ने ब़डी खुशी के साथ इस शादी में शिकरत की और उसका हिस्सा बनें।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
