स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का नाम अब होगा बीआर आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस : केजरीवाल
नई दिल्ली, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि, ”दिल्ली सरकार के ”स्पेशलाइज्ड स्कूल ऑफ एक्सीलेंस” को अब ”भीमराव आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस” के नाम से जाना जाएगा। केजरीवाल ने यह बात भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर ऐसे ही एक स्कूल की शुरुआत के कार्यक्रम के दौरान कही। केजरीवाल ने कहा, ‘बाबा साहब आंबेडकर ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया और उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि हमारे स्कूलों का नाम उनके नाम पर रखा जाए।’ स्कूलों का नाम बदलने का फैसला सरकार ने मंगलवार को हुई राज्य नामकरण प्राधिकरण की बैठक के दौरान लिया। शहर में इस तरह के 31 स्कूल हैं, जिनमें से 30 का नाम डॉ बीआर आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा, जबकि सशस्त्र बल तैयारी स्कूल का नाम क्रांतिकारी भगत सिंह के नाम पर रखा जा चुका है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
