ग्राम विकास अधिकारी, सीधी भर्ती (मुख्य) परीक्षा-2021 तथा हाउस कीपर, सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 9 जुलाई को होगा
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी, सीधी भर्ती (मुख्य) परीक्षा-2021 तथा हाउस कीपर, सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के लिए परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड सचिव श्री पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि दोनों ही भर्ती परिक्षाएं 9 जुलाई (शनिवार) को आयोजित होगी। ग्राम विकास अधिकारी (मुख्य) की परीक्षा का समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 12ः00 बजे होगी। हाउस कीपर सीधी भर्ती परीक्षा अपरान्ह 3ः00 बजे से सांय 6ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपरोक्त दोनों परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाओं से संबंधित नवीनतम जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर www.rsmssb.rajasthan.gov.in उपलब्ध है।
Similar Post
-
शिक्षा मंत्री ने किया 12वीं और 10वीं के टॉपर्स का सम्मान
जयपुर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के शिक्षा एवं पंचाय ...
-
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए
जयपुर, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( ...
-
राजस्थान के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारंभ
- प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी
जयपुर, गुर ...
