ईडी ने जेल में बंद राकांपा नेता मलिक की कई संपत्तियां कुर्क की
नई दिल्ली, बुधवार, 13 अप्रैल 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक की कई संपत्तियां धन शोधन रोधी कानून के तहत कुर्क की हैं। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘मोहम्मद नवाब मोहम्मद इस्लाम मलिक उर्फ नवाब मलिक, उनके परिवार के सदस्यों, सॉलिडस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर की संपत्तियों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कुर्क करने का एक अस्थायी आदेश जारी किया है।’
संपत्तियों में मुंबई के उपनगरीय कुर्ला (पश्चिम) में गोवावाला परिसर और एक वाणिज्यिक इकाई, महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित 147.79 एकड़ कृषि भूमि, कुर्ला (पश्चिम) में तीन फ्लैट और बांद्रा (पश्चिम) में दो आवासीय फ्लैट शामिल हैं। इससे ही संबंधित घटनाक्रम उच्चतम न्यायालय महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की उस याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा, जिसमें उन्होंने धन शोधन मामले में उन्हें जेल से तत्काल रिहा करने का अनुरोध किया है। ईडी ने मलिक को फरवरी में मुंबई से गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
