Moto G52 फोन लॉन्च
Moto G52 को कंपनी ने चुपके से यूरोप में लॉन्च कर दिया है। फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G51 से मिलता जुलता है। फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है और इसका डिस्प्ले एक OLED पैनल है जिसमें सेंटर में पंच होल दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटेड है और स्टॉक एंड्रॉयड के लगभग एक्पीरियंस देने वाला है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन मिल जाता है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो 128GB और 256GB ऑप्शन के साथ आता है।
Moto G52 price, availability
- Moto G52 को कंपनी ने यूरोप में लॉन्च किया है और जल्द ही यह यूरोप की कुछ मार्केट्स में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसकी कीमत Euro 249 (लगभग 20,500 रुपये) है। फोन को कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में फोन कब उपलब्ध होगा, अभी इसके बारे में कंपनी की ओर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Moto G52 specifications
- जैसा कि पहले बताया गया है, Moto G52 में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन फुलएचडी प्लस है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 402ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 ओएस है जिस पर My UX स्किन मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। बोके शॉट्स के लिए फोन में एक डेप्थ सेंसर भी मिलता है। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं जिनके साथ डॉल्बी सपोर्ट दिया गया है।
- मोटो जी52 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB/6GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसमें 30W की TurboPower 30 चार्जिंग फीचर है। फोन का वजन 169 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.99mm है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
