भगवंत मान ने राष्ट्रपति कोविंद और उपराष्ट्रपति नायडू से की मुलाकात
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से अलग-अलग मुलाकात की। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ भगवंत मान की यह पहली मुलाकात थी। भगवंत मान ने राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की एक तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से आज राष्ट्रपति भवन में भेंट की।’’ उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने आज उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।’’
Similar Post
-
2020 दिल्ली दंगे : आप के पूर्व पार्षद ताहिर ने स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम में एक आवासीय इमारत में लगी आग की घटना की जांच के आदेश दिए
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गु ...
-
बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता, बुधवार, 18 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्च ...
