JNU विवाद पर बोले गृह मंत्री सत्येंद्र जैन- यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है
नई दिल्ली, सोमवार, 11 अप्रैल 2022। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प की घटना को सोमवार को दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ घटना करार दिया। रविवार को रामनवमी के मौके पर मेस में कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर छात्रों का दो समूहों के बीच यहां कावेरी छात्रावास में झड़प हो गई थी।पुलिस ने बताया कि इस घटना में छह छात्र घायल हो गए हैं। हालांकि, दोनों समूहों ने दावा किया था कि दोनों पक्षों के 60 से अधिक छात्र घायल हुए हैं।
घटना के बारे में पूछे जाने पर जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दिल्ली का गृह मंत्री हूं। आपको यह सवाल गृह मंत्री से पूछना चाहिये जिनके अधीन दिल्ली पुलिस है।’’ गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कावेरी छात्रावास में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) और राष्ट्रीय स्यवंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो समूहों के बीच ‘मेस’ में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने को लेकर रविवार को झड़प हो गई थी।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
