लगातार पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर
तेल विपणन करने वाली कंपनियों के सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने से लगातार पांचवें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर रहे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक वक्त उफान पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दिख रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 2.21 प्रतिशत गिरकर 100.51 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.93 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 20 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार लगातार पांचवा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
Similar Post
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
-
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बिखराव, इस समय का सबसे बड़ा जोखिम : आरबीआई गवर्नर
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर् ...
