भारतीयों का मानना है कि सभी अंतरराष्ट्रीय विवादों का हल बातचीत के जरिए हो : ओम बिरला
गुवाहाटी, शनिवार, 09 अप्रैल 2022। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार दुनिया को एक वैश्विक परिवार के तौर पर देखता है और भारतीयों का मानना है कि सभी अंतरराष्ट्रीय विवादों को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लंबित मुद्दों का हल करने के वास्ते अन्य देशों के साथ नियमित तौर पर वार्ता करता है।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की यहां कार्यकारी समिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा, ‘‘हमारा भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार दुनिया को एक वैश्विक परिवार के तौर पर देखता है। हमारा मानना है कि सभी अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकास के लिए शांति और स्थिरता आवश्यक है। इसलिए भारत लंबित मुद्दों को हल करने के लिए अन्य देशों के साथ नियमित तौर पर वार्ता करता है।’’ बिरला ने उम्मीद जतायी कि दो दिवसीय बैठक के दौरान विचार-विमर्श से सदस्य देशों को अपने-अपने देशों में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस बैठक में 53 देशों के प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से या डिजिटल माध्यम से भाग ले रहे हैं।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
