लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर
देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों के शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढोत्तरी नहीं किए जाने से लगातार तीसरे दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद से दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रूपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रूपए प्रति लीटर पर स्थिर है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच देश में इन दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में उछाल आया है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों पिछले 19 दिनों में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों करीब 10 रूपए की तेजी आयी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 102.78 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.90 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
| महानगर | पेट्रोल | डीजल (रुपये प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
| कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
| मुंबई | 120.51 | 104.77 |
| चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
