केजरीवाल ने दिल्ली बजट की प्रगति की समीक्षा की, पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली बजट की प्रगति की समीक्षा करने और अगले पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां मुहैया कराने के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के वास्ते शुक्रवार को एक बैठक की। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले महीने अपना बजट पेश किया था और उसे ‘रोजगार बजट’ का नाम दिया था, क्योंकि इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां देने का है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रोजगार बजट की समीक्षा के दौरान आज माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि ‘जिस तरह आज पूरा देश शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी को लेकर दिल्ली की तरफ देखता है। ठीक ऐसे ही हम रोजगार का समाधान भी देंगे।’’
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अगले पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां मुहैया कराने के मकसद से प्रत्येक विभाग के लिये लक्ष्य और समय-सीमा तय की गयी है। बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के बजट में हमने अगले पांच साल में 20 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखा है। ऐसा काम देश में पहली बार हो रहा है। आज सभी विभागों की बैठक ली। हर विभाग के लिये लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित की गई। सभी खूब उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य जरूर पूरा करेंगे।’’ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। बैठक सुबह 11 बजे हुई। सिसोदिया ने बैठक के बाद कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने रोजगार बजट में चल रहे और नए कार्यक्रमों के विवरण की समीक्षा तथा उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिये एक बैठक की। उनके नेतृत्व में दिल्ली सरकार अगले पांच वर्षों में 20 लाख नौकरियां पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
