एनएसई को-लोकेशन से जुड़े मामले में ईडी ने कई स्थानों पर की छापेमारी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को कई जगह छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी मामले में लिप्त कुछ दलालों के ठिकानों सहित दिल्ली और पड़ोसी गुरुग्राम में नौ परिसरों में छापेमारी कर रही है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। एजेंसी ने 2019 में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए धन शोधन का मामला दर्ज किया था। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में इस मामले में एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और समूह संचालन अधिकारी (जीओओ) आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया था। आयकर विभाग भी मामले की जांच कर रहा है। वहीं, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 2015 की शुरुआत में इस मामले की जांच शुरू की थी।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
