सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, दो लोग घायल
जयपुर, बुधवार, 06 अप्रैल 2022। राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जीप और कैंटर के बीच भिडंत में जीप सवार दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कैंटर में सवार दो लोग घायल हो गये। थानाधिकारी सुमन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय राजगार्म 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सूरतगढ़ से बीकानेर की ओर आ रही एक जीप की गुजरात से अमृतसर जा रहे एक कैंटर से भिडंत हो गई जिससे जीप सवार राजूराम (23), रामसिंह (25), चंद्रभान (23), पूजा (24), उमादेवी (40) की मौत हो गई। जबकि कैंटर सवार दो लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों को परिजन के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
संवाद के बजाय युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार: पायलट
जयपुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायल ...
-
विड़िण्गम बंदरगाह का नाम ओमन चांडी के नाम पर रखा जाए: के सी वेणुगोपाल
कोट्टायम (केरल), शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव के सी वे ...
-
वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद केजरीवाल ने अभिभावकों, छात्रों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की
नई दिल्ली, शनिवार, 18 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
