मात्र चार मिनट में बना डाली दुनिया
आपके सुनने में बहुत अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। चीन के एक शिक्षक ने जब मात्र चार मिनट में पूरी दूनिया का चित्र उतार दिया तो बच्चे दंग रह गए। मिडिल स्कूल में भूगोल के शिक्षक वेंग बोमिंग दूनिया के बेस्ट फ्रि हैण्ड मैप ड्रावर्स में एक है जो बिना किसी परेशानी के किसी भी शहर का नक्शा कागज में उतार सकते हैं। वैंग को बचपन से ही दूनिया का कागज पर उतारने का शौक था। वह आज भी खाली समय में बैठ कर अपनी कला को और ज्यादा परफेक्ट बनाने का प्रयास करते रहते हैं। चाइना की स्कूल निंगजिया में वैंग अपने स्टूडेंस को बहुत ही अच्छी तरह से भूगोल की गहराइयों को समझाना चाहते हैं। उन्होंने जब मानचित्र बनाना शुरू किया तभी से हर एक जगह का नाम भी बच्चाों को बताया।
विंग का लक्ष्य भूगोल जैसे विषय को रौचक बनाना है। इनके मुताबिक ऎसा करने से बच्चाों की दिलचस्पी ज्यादा बढती हुई दिखाई भी दे रही है। उनका कहना है कि वह अपनी कला से लोगों को ज्ञान बांट रहे हैं। उनके छात्रों से जब पुछा गया तो उनका भी यही कहना था कि वैंग के इस प्रयास का उन पर काफी फर्क पड रहा है। इससे उन्हें प्रेरणा मिलती है। वैंग की इस कला से ना केवल क्लास में बैठे विद्यार्थी बल्कि बाहर से गुजरने वाले लोग भी आकर्षित हो जाते हैं। अगर हम यह कहे तो गलत नही होगा कि वैंग चार दिवारों के बीच बैठाकर भी अपने छात्रों को पूरी दूनिया की सैर करवा रहे हैं।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
