मिजोरम में 30 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त
आइजोल, मंगलवार, 05 अप्रैल 2022। मिजोरम की राजधानी आइजोल में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम ने मेथाएम्फेटामाइन की एक लाख गोलियों को जब्त किया है, जिनकी कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आइजोल के वैवकावन के जोहनुआई इलाके में सोमवार रात छापा मारा और महिला तस्कर के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया। महिला म्यांमा सीमा से सटे चमफाई जिले के फार्कावन गांव की निवासी है। उन्होंने बताया कि जब्त नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पिछले हफ्ते राज्य पुलिस ने 26 लाख रुपये कीमत की करीब 52 ग्राम हेरोइन और पांच किलोग्राम गांजा जब्त किया था, जिसकी कीमत 3.5 लाख रुपये है। जब्ती के मामले में म्यांमा के एक नागरिक समेत कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
