घर को बना डाला तिलचट्टों का आशियाना
पैसा कमाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर में खूब मेहनत करते हैं लेकिन कुछ लोग ऎसे होते हैं जो अजीबोगरीब तरीके अपनाते है। जी हां, चीन की एक उद्यमशील महिला ने धन कमाने के लिए अपने घर को ही तिलचट्टों का आशियाना बना डाला। महिला ने चीन की दवा कंपनियों को बेचने के लिए अपने घर में तिलचट्टे पालने शुरू किए और उनकी संख्या एक लाख तक कर ली। ये महिलापूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में एक दवा कंपनी में नौकरी करती है।
37 वर्षीय युआन मेक्सिया इन कीडों को दवा कंपनियों को करीब 100 डालर प्रति किलो के भाव पर बेचती है। महिला तिलचट्टों को बेचने के लिए उन्हें पानी में डुबोकर मार देती है और फिर धूप में सुखाती है। उसका कहना है कि वह तिलचट्टों को अपने बच्चों की तरह पालती है। उसने कहा कि ये सभी मेरे बच्चे हैं। मेक्सिया अपनी इस परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर सेलिब्रिटी बन गई है। वो सिकियान काउंटी में एक दूसरे मकान में रहती है और तिलचट्टों वाले मकान में रोजाना जाती है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
