बंगाल में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत
वर्धमान (पश्चिम बंगाल), सोमवार, 04 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में गिट्टी से भरे एक डंपर के एक ई-रिक्शे से टकरा जाने के कारण चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना वर्धमान-सूरी मार्ग पर झिंगुटी में उस समय हुई जब चार महिलाएं मछली पकड़ने जा रही थीं। ये चारों माहिलाएं एक ही परिवार से थीं। अधिकारी ने बताया कि डंपर ने ई-रिक्शे को पीछे से टक्कर मारी,जिससे ई रिक्शे के चालक सहित सभी पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गंगा संत्रा(65),सरस्वती संत्रा (59),सीमा संत्रा (40) और चिंता संत्रा (32) के रूप में की गयी है, सभी महिलाएं पालितपुर गांव की थीं जबकि चालक सिजेपारा का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि डंपर के चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन को जब्त कर लिया गया है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
