‘आप’ ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग से टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
जम्मू, सोमवार, 04 अप्रैल 2022। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यहां प्रदर्शन करते हुए जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर टोल प्लाजा को हटाने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि ‘आप’ नेता अधिवक्ता मनीष चोपड़ा ने 200 कार्यकर्ताओं और वकीलों के साथ मिलकर सरोर टोल प्लाजा पर विरोध रैली निकाली। चोपड़ा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में टोल प्लाजा हटाए जाने चाहिए। केंद्र शासित प्रदेशों में टोल प्लाजा नहीं हैं। जम्मू कश्मीर को या तो राज्य का दर्जा वापस दिया जाए या टोल प्लाजा हटाए जाए।’’
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टोल प्लाजा बनाने की नीति के अनुसार, हर ₨60 किलोमीटर के बाद टोल प्लाजा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘छह किलोमीटर से भी कम दायरे में दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं जो गैरकानूनी है। इन्हें हटाया जाना चाहिए।’’ जम्मू कश्मीर में भाजपा पर ‘‘सभी मोर्चों पर नाकाम’’ रहने के लिए निशाना साधते हुए आप नेताओं ने यात्रियों से प्लाजा पर शुल्क नहीं देने के लिए कहा। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा कर्मियों और पुलिस कर्मियों को विरोध स्वरूप फूल दिए।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
