निजी कारणों से नहीं, तमिलनाडु के अधिकारों के लिए दिल्ली गया : स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 03 अप्रैल 2022। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विपक्षी अन्नाद्रमुक के आरोपों का खंडन करते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली गए थे। स्टालिन ने कहा कि वह केवल राज्य का बकाया हासिल करने के लिए दिल्ली गए थे, न कि किसी व्यक्तिगत कारण से। उन्होंने कहा,'कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि मैं डर के कारण कुछ समस्याओं से खुद को बचाने के लिए वहां (दिल्ली) गया था। एक बात बहुत स्पष्ट कर दूं। मैं वहां जाकर कोई एहसान मांगने के लिए किसी के पैरों पर नहीं गिर गया। मैं दिल्ली गया, प्रधानमंत्री से मिला और हमारे राज्य के मुद्दों को सामने रखा, संबंधित मंत्रियों से मुलाकात की और ज्ञापन प्रस्तुत किया और हमारे राज्य के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने विपक्षी अन्नाद्रमुक द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में कहा, "कुछ लोग जो इसे पचा नहीं पा रहे हैं, वे ऐसे आरोप लगा रहे हैं।
Similar Post
-
एसआईआर के जरिये लोगों का मताधिकार छीन रही है केंद्र सरकार: थरूर
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ...
-
मादक पदार्थ और साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है तेलंगाना सरकार: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जम्मू, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में ...
