अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट
रोमानिया की एक महिला ने अपने लिए एक कोट तैयार किया है, लेकिन यह किस चीज से बना है, इसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। ओर्तासा पासकारियू (65) ने यह कोट अपने बालों से तैयार किया है, जिसे उन्होंने 20 वर्षो से अधिक समय के दौरान इकट्ठा किया था। महिला ने खुलासा किया कि रोमानिया के पूर्वोत्तर भाग में स्थित अपने गृह नगर स्टाइसेनी में परंपरा के मुताबिक उन्होंने अपना बाल जमा करना शुरू किया था। परंपरा कहता है कि अगर महिला को अपना सौंदर्य व किस्मत बनाए रखना है, तो उसे अपने बालों को कभी फेंकना नहीं चाहिए। उन्होंने रोमानिया के समाचार पत्र एदेवुरल से कहा, ""मैंने अपने बालों को जमा करना तब शुरू किया, जब मैं 40 साल की थी, और 60 की उम्र तक मैंने एक किलोग्राम बाल इकट्ठा कर लिए, जो एक कोट के लिए पर्याप्त था। उन्होंने कहा, ""यह भले ही अजीब है, लेकिन अपने बालों का परिधान पहनना अच्छा लगता है।"" पांच वर्ष तक इस कोट को पहनने के बाद उन्होंने उसे एक स्थानीय संग्रहालय को दे दिया, जहां वह आज भी मौजूद है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
