विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.65 अरब डॉलर पर
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर कम होकर 617.65 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.6 अरब डॉलर गिरकर 619.6 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.2 अरब डॉलर गिरकर 550.45 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 43.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.82 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर कम होकर 5.13 अरब डॉलर रह गई।
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
