भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी पाने का अंतिम मौका, डायरेक्ट लिंक से यहां करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर वेकेंसी निकाली है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल पोर्टल www.bel-india.in पर जाकर करना है. ट्रेनी इंजीनियर एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथि:-
- आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 6 अप्रैल 2022
पदों का विवरण:-
- ट्रेनी इंजीनियर – 26 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स- 16
- मैकेनिकल- 3
- कंप्यूटर साइंस- 7
- प्रोजेक्ट इंजीनियर- 37 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स- 7
- कंप्यूटर साइंस- 26
- मैकेनिकल-1
- सिविल- 2
शैक्षणिक योग्यता:-
- ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस)- संबंधित डिसिप्लिन में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक या बीई किया होना चाहिए. हालांकि SC, ST तथा दिव्यांग को केवल उत्तीर्ण होना चाहिए.
- प्रोजेक्ट इंजीनियर- इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स डिसिप्लिन में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीटेक या बीई किया होना चाहिए. हालांकि SC, ST तथा दिव्यांग को केवल उत्तीर्ण होना चाहिए.
वेतनमान:-
- ट्रेनी इंजीनियर- पहले साल 30 हजार, दूसरे वर्ष 35000 तथा तीसरे वर्ष 40000 रुपये महीने वेतन मिलेगा.
- प्रोजेक्ट इंजीनियर- पहले साल 40 हजार, दूसरे वर्ष 45 हजार, तीसरे वर्ष 50 हजार तथा चौथे वर्ष 55 हजार रुपये वेतन मिलेगा.
Similar Post
-
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटाई
जबलपुर, शुक्रवार, 19 जून 2026। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मध्य ...
-
यूपीएससी: भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए 1,000 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा ...
-
ओडिशा में 18 जून से खुलेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के बाद ग्रीष्मावकाश समाप्त
भुवनेश्वर, सोमवार, 15 जून 2026। ओडिशा के स्कूल एवं जनशिक्षा मंत ...
