पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक दिन की राहत के बाद बढ़ोत्तरी

img

वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन राहत के बाद देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर दी। बीते 12 दिनों में तेल कंपनियां 10 बार ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.87 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत 85-85 पैसे बढ़कर क्रमशः 117.57 रुपये प्रति लीटर और 101.79 रुपये प्रति लीटर पर है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 104.39 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर पेट्रोल डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली 102.61 93.87
कोलकाता 112.19 97.02
मुंबई 117.57 101.79
चेन्नई 108.21 98.28

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement