दुनिया के सबसे महंगे अंगूर, क्या आप खाएंगे!

वैसे तो आपने ऊंची वस्तुओं की कीमत के बारे में तो आपने पहले भी सुना होगा। लेकिन फलों की कीमत लाखों रूपए शायद पहली बार सुने। आपने ज्यादातर हर तरह के महंगे-महंगे फल तो खूब खाए होंगे। लेकिन आज हम जिस फल (अंगूर) के बारे में बताने जा रहे वह आमतौर पर हर व्यक्ति खाता है लेकिन विदेशों में इस फल (अंगूर) की कीमत 100-200 रूपए नहीं बल्कि लाखों रूपए है।
जी हां, एक बार तो शायद यह खबर आपको जरूर चौंका सकती है। जापान के अंगूरों के एक गुच्छे को 10 लाख येन (करीब 8,200 अमेरिकी डॉलर) में बेंचा गया है। इस तरह भारतीय मुद्रा के हिसाब से इनकी कीमत 5.23 लाख रूपए बनती है। खबर के अनुसार, गुच्छे के हर अंगूर की कीमत 315 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 20 हजार रूपए लगी है। ये अपने आप में एक रेकॉर्ड है। रेकॉर्ड बनाने वाले 26 "रूबी रोमन" अंगूरों के गुच्छे को इस साल की पहली नीलामी मे सबसे ज्यादा कीमत मे बेंचा गया। ये नीलामी टोकियो के उत्तर पश्चिम में 300 किलोमीटर दूर कनाजावा मे हुई। इस नीलामी से पिछला रेकॉर्ड टूट गया है।
इससे पहले पिछले साल की रेकॉर्ड कीमत 5,50,000 येन (28.71 लाख रूपए) थी। लोकल बोर्ड ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, हर अंगूर का वजन कम से कम 20 ग्राम (1 औंस का तीन चौथाई) है और सभी का आकार पिंग-पांग बॉल के बराबर है। नीलामी जीतने वाले कानाजावा में निक्को होटल के प्रमुख शेफ मासायूकी हिराई ने मीडिया को बताया कि वह स्थानीय पर्यटन प्रमुखों के सख्त आदेशों से बंधे थे। जो इस इलाके मे एक नई ट्रेन लाइन लाकर लाभ के लिए उत्सुक थे।
होकूरिकू शिनकानसेन बुलेट ट्रेन की शुरूआत के साथ मुझे हर कीमत पर बोली जीतने के लिए कहा गया था। आंसुओं की कीमत की तरह कीमती फलों के पारखी लोगों के लिए जापान सातवां स्वर्ग माना जाता है। इसी तरह इस साल की शुरूआत में उत्तरी जापान में होक्कैदो के युवरी खरबूजों के जोडे 15 लाख येन (7.83 लाख रूपए) में बोली लगाई गई थी। जापान में लोग इस तरह के महंगे और उच्च कोटि के फलों को उपहार में देते हैं। वर्जिन बैचों को जब भी असाधारण कीमत में बेचा जाता है तो वह राष्ट्रीय खबर बनती ही है।


Similar Post
-
11 साल का जीनियस! इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को देता है ट्यूशन
11 साल का एक वंडर बॉय है जो सातवीं कक्षा का छात्र है लेकिन इंजीनियरिं ...
-
कमाल का हथौडा: नहीं उठा सकता कोई दूसरा
आपने हॉलीवुड फिल्म थोर या एवेन्जर जरूर देखी होगी। फिल्म में थोर नाम ...
-
इन लडकियों के हाथों का ऐसा हुनर देख हर कोई हैरान
यदि आप से कहा जाए कि अपने दोनों हाथों से हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ ...