मकान ढहने से दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल

बस्ती, शनिवार, 18 सितम्बर 2021। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के श्रृंगीनारी-बेदीपुर में एक मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रृंगीनारी-बेदीपुर इलाके में मोहम्मद अली का मकान शुक्रवार देर रात ढह गया जिससे घर में सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से सना फातिमा (19) की मौके पर मौत हो गयी जबकि तरन्नुम फातिमा (22) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अयोध्या में चल रहा है। कहा जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और कई दिनों से हो रही बारिश से शायद मकान को नुकसान पहुंचा था।


Similar Post
-
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
चेन्नई, गुरुवार, 26 मई 2022। तमिलनाडु में विपक्षी दल ‘अखिल भार ...
-
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मई 2022। उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से ...
-
'आंकड़ों का मकड़जाल है UP का बजट', अखिलेश ने कहा- सरकार लगातार बढ़ा रही है महंगाई
लखनऊ, गुरुवार, 26 मई 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश या ...