2019 पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने ज्वॉइन की ‘इंडियन आर्मी’

जम्मू, शनिवार, 29 मई 2021। पुलवामा में शहीद हुए अपने पति मेजर विभूति शंकर धौंदियाल के पदचिह्नों पर चलते हुए निकिता कौल शनिवार को सेना में शामिल हो गयीं। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने तमिलनाडु के चेन्नई में अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी में उनके कंधों पर स्टार लगाए। रक्षा मंत्रालय, उधमपुर के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का एक संक्षिप्त वीडियो साझा किया है।
पीआरओ उधमपुर ने ट्वीट किया, ‘‘पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर धौंदियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए।’’ मेजर धौंदियाल जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को लेकर उन्हें शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने सेना और शहीद सैन्यकर्मी की पत्नी की सराहना की है। स्वप्निल पांडे ने लिखा ‘‘आपको पता है यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि सैनिक ना भी रहे लेकिन सेना उनके परिवारों को कभी अकेलापन का अहसास नहीं होने देती है।


Similar Post
-
असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए
गुवाहाटी, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। दक्षिणी असम में मंगलवार को 3.7 त ...
-
झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़े शेल कंपनी मामले में सुनवाई टली
रांची, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार ...
-
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित
श्रीनगर, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश् ...