कोरोना की चपेट में कई कांग्रेस नेता, दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं अपने दिल्ली निवास पर पृथक-वास में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को पृथक-वास में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी तरह की सतर्कता बरतें।’’ बता दें कि दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के कई नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Similar Post
-
आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन का प्रण लें मानवता: नायडू
नई दिल्ली, शनिवार, 21 मई 2022। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ...
-
वरिष्ठ अकाली नेता तोता सिंह का निधन
चंडीगढ़, शनिवार, 21 मई 2022। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ ने ...
-
सीबीआई ने परेश चन्द्र अधिकारी को लगातार तीसरी बार तलब किया
कोलकाता, शनिवार, 21 मई 2022। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शन ...